बिजनौर, फरवरी 2 -- धामपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा डीएम जसजीत कौर को उनके प्रशंसनीय कार्यों के लिए सम्मानित किए जाने पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा धामपुर की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रबंध समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने बिजनौर में पहुंचकर डीएम जसजीत कौर को उनकी उपलब्धि के लिए बधाइयां देते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया। जिलाधिकारी को सम्मानित करने गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट एवं सचिव सरदार गुरुचरण सिंह चावला, उपाध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह चावला, सह सचिव सरदार गुरदीप सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार गगनदीप सिंह चावला, सरदार इंद्रजीत सिंह मेहंदीरत्ता सोनू आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.