लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ, संवाददाता। गुरुद्वारा आलमबाग में 14 मार्च को होला मोहल्ला मनाया जाएगा। इस दौरान कीर्तन, कवि दरबार के अलावा कई तरह के खेलों का आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि होला मोहल्ला सुबह सात बजे से दोपहर ढ़ाई बजे तक मनाया जाएगा। इस दौरान खेलों में शटल रन, शाट पुट, रस्सी कूद, भाला फेक, म्यूजिक चेयर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिसमें 10 साल के बच्चे से लेकर 65 साल के बुजुर्ग तक हिस्सा लेंगे। जनरल सेक्रेटरी रतपाल सिंह गोल्डी ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिये जाएंगे। खेलों के दौरान पापड, गुजिया और गोल गप्पे का लंगर भी होगा l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.