मोतिहारी, दिसम्बर 2 -- पहाड़पुर। कोटवा पंचायत के वार्ड नंबर 13 में कोटवा बाजपेई टोला स्थित सिद्धिपीठ आश्रम में सोमवार को श्री श्री 1008 श्री रामानंद शास्त्री गुरुदेव का 99 वीं जयंती उनके श्रद्धालु शिष्यों द्वारा धूमधाम से सोमवार को मनाया गया। पंडित नित्यानंद पांडेय ने बताया कि यहां की मान्यता है कि यहां जो कोई भक्त अपने मन में मनौती मानकर आता है,गुरुदेव के द्वारा उसकी मनोकामना शीघ्र ही पूरी हो जाती है। यहां दूर-दूर से गुरुदेव का दर्शन करने आने वाले लोगों की मनोकामना पूरा होती है। इस अवसर पर रमेश मिश्रा, देव प्रकाश पांडेय, डॉ हेमंत सहाय, डॉ बी एन शर्मा, अनंत सहाय, शंभु शरण मिश्र, अरुण कुमार, अवनीश कुमार, अभिषेक पांडेय, अवधेश मिश्र, हृदयानंद मिश्रा, बलिराम मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्...