पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 8 मार्च को महासत्संग के बाद गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर रात्रि विश्राम के लिए शहर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के घर पहुंचे। जहां उन्होंने न केवल रात्रि विश्राम किया बल्कि 9 मार्च की सुबह वहां नाश्ता किया और फिर वहां से सरसी के लिए रवाना हुए। इस दौरान डॉ. अनिल कुमार गुप्ता खुद अपनी कार ड्राइविंग कर गुरुदेव को सरसी ले गए। सरसी में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अपने आवास पर लौटे डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि गुरुदेव का उनके घर पधारना उनके जीवन का अविस्मरणीय पल है। इसके साथ ही पूरे परिवार के साथ मिलकर गुरुदेव की सेवा करना उनके लिए एक सुखद अनुभूति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.