जमशेदपुर, अगस्त 4 -- जमशेदपुर।झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सूर्य सिंह बेसरा ने गहरा शोक जताया है। आजसू के संस्थापक सह झारखण्ड पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने झारखंड आन्दोलन के जनक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है। बेसरा ने गुरुजी की आत्मा की शांति के लिए तथा सोरेन परिवार को सहन शक्ति देने की ईश्वर (मरांग बुरू) से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि गुरुजी के निधन की खबर मिलते ही झारखंड सहित सम्पूर्ण देश में शोक की लहर दौड़ गई। बेसरा ने कहा है कि गुरुजी के निधन से अपूरणीय शून्यता बन गई है, उनकी रपाई कदापि सम्भव नहीं है। हमने झारखण्ड राज्य के निर्माता को सदा के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.