आदित्यपुर, अगस्त 13 -- दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सूरज कुमार भदानी ने गुरुजी के योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया।सूरज भदानी ने कहा कि गुरुजी सदैव झारखंड और झारखंडवासियों के हितों की लड़ाई लड़े। उनके निधन से पूरा झारखंड शोक में डूब गया है। उन्होंने कहा, गुरुजी के कार्यों को झारखंडवासी कभी नहीं भूल पाएंगे। झारखंड की जनता के दिलों में उनके प्रति प्यार और सम्मान हमेशा बना रहेगा।उन्होंने बताया कि गुरुजी ने युवावस्था से ही अपना सब कुछ झारखंडवासियों के लिए समर्पित कर दिया। स्वयं कष्ट में रहकर भी उन्होंने झारखंड अलग राज्य आंदोलन को प्रखर बनाकर हमें यह सुंदर राज्य दिया। इस दुख की घड़ी में हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.