गढ़वा, अगस्त 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सोमवार को झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन के निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की जनता बाबा के नाम से संबोधित करती थी। गुरु जी 81 वर्ष के उम्र में हम सभी को छोड़कर चले गए। इसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं है। दिशोम गुरु 18 वर्ष के उम्र से ही सेठ-साहूकारों और महाजनों के सुदखोरी के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़े। साथ ही झारखंड राज्य के निर्माण के लिए आर्थिक नाकेबंदी, धरना-प्रदर्शन, रैली व जेल भरो आंदोलन तक किए। उसके फलस्वरूप बिहार सरकार को स्वायत परिषद का गठन करना पड़ा। दिशोम गुरु शिबू सोर...