रांची, अगस्त 11 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग सोमवार को नेमरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर लोगों ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गुरुजी को श्रद्धांजलि देने वालों में आम और खास सभी लोग शामिल थे। मौके पर लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। गुरुजी को जननायक के रूप में याद किया गया। मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म के सातवें दिन सुबह से ही उनके नेमरा स्थित पैतृक आवास में उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने कहा : झारखंड राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.