रांची, मई 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में बनी नई उत्पाद नीति को लेकर प्रदेश जदयू ने हमला किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने शुक्रवार को कहा है कि जदयू पूर्ण शराबबंदी का पक्षधर है। इसे झारखंड में भी लागू किया जाना चाहिए। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का भी यह सपना है। शिबू सोरेन ने संसद में कहा था कि महाजन एवं जमींदार शराब पिलाकर धोखे से आदिवासियों की जमीन ले लेते हैं। ऐसे में देश के किसी भी कोने में शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए। दूसरी तरफ राज्य सरकार ने नई शराब नीति बनाई है, जो गुरुजी के विचारों के विरुद्ध है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि नई नीति शराब माफियाओं, सिंडिकेट और कॉरपोरेटरों को शुद्ध लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है। नीति में अवैध शराब के उत्पादन एवं उसके विक्रय की रोकथाम की कोई योजना नहीं है। नकली और जहरीली शरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.