रांची, अगस्त 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति डॉ एससी दुबे ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कुलपति ने कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष और सादगी की कहानी है। अपने सामाजिक-राजनीतिक जीवन के आरंभ में उन्होंने महाजनी प्रथा के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी। जनजातीय समाज को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने और शराब व नशा जैसे दुर्गुणों से उन्हें बचाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहे। अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए चलाए गए आन्दोलन में उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही। जल, जंगल, जमीन और स्थानीय संस्कृति के संरक्षण संवर्धन संबंधी अभियानों में उनकी अग्रणी भूमिका रही। उनका चला जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.