चक्रधरपुर, जुलाई 1 -- बंदगांव। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य एवं झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन की स्वास्थ्य कामना के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कंसदा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। ज्ञात हो कि विगत कई दिनों से शिबू सोरेन गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ही नहीं बल्कि झारखंड के लोग चिंतित हैं। विशेष पूजा अनुष्ठान में मुख्य रूप से विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम, मिथुन गागराई, दिनेश जेना, वेद प्रकाश दास, अरुप चटर्जी, सुनील लागुरी, भीमसेन केराई, दुम्बी सुरीन, सुभाष कालिंदी आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.