गढ़वा, अगस्त 4 -- गढ़वा। भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि झारखंड आंदोलन के अगुआ, दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन के निधन से मर्माहत और स्तब्ध हूं। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। गुरु जी मेरे पिता समान थे और मुझे मंत्री बनाने में उनकी अहम भूमिका रही थी। उनका प्यार दुलार अपने बेटे के तरह प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि उनका निधन झारखंड और देश के लिए आपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। झारखंड ने अपना महान सपूत खो दिया है: अनंत गढ़वा। भवनाथपुर के झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि झारखंड ने अपना महान सपूत खो दिया है। एक जीवन जो संघर्ष था, एक नाम जो आंदोलन बना। उनकी विरासत हमारे विचारों, आंदोलनों और आत्मा में हमेशा जीवित रहेगी। विनम्र श्रद्धांजलि उस महापुरुष को जिनके बिना झारखंड की कल्पना अधूरी है। उनके निधन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.