बिजनौर, फरवरी 19 -- हल्दौर। गुरुवार को डॉ. फकीरचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राष्ट्रनायक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह, जयंती प्रमुख राजीव कुमार एवं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत एवं प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। जयंती प्रमुख राजीव कुमार ने अपने संबोधन में गुरुजी माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के संगठन कौशल, राष्ट्रनिष्ठा एवं चरित्र निर्माण के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि गुरुजी ने समाज को संगठित कर राष्ट्रसेवा का स...