भदोही, फरवरी 6 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां ब्लाक क्षेत्र के महुआपुर न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय चकचंदा में शुक्रवार स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। संजय कुमार, प्रधानाध्यापक, शिक्षक संकुल की अगुवाई में प्राथमिक शिक्षक संघ सुरियावां इकाई के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। ब्लाक अध्यक्ष डा. ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज की एकता, सम्मान एवं संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है। गुरुजन बच्चों का भविष्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपना सब कुछ झोंक देता है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया। कहा कि गुरुजनों की समस्याओं को लेकर अफसरों से वार्ता की जाएगी। जरूरत पड़ने पर विरोध प्रदर्शन तक किया जाएगा। महामंत्री जितेंद्र कुमार ने गुरुजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। इस मौके पर ब्लॉक संरक्षक गिरीश कुमार दुबे, ...