एटा, नवम्बर 25 -- पांच दिन पहले गुरूग्राम से घर आने के लिए युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देख घरवालों को सूचना दी। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना जैथरा के गांव नगला जऊ निवासी प्रेमपाल (24) पुत्र रमेश गुरूग्राम में कंपनी में काम करते थे। मंगलवार दोपहर को ग्रामीणों ने युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका देखा। शव फांसी के फंदे पर लटका देख भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी घरवालों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने बताया कि गुरूग्राम में नौकरी करते थे और पांच दिन पहले कॉल कर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.