गुरुग्राम, जनवरी 20 -- गुरुग्राम के सेक्टर-16 को हरियाणा के पहले मॉडल औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर विकसित करने का फैसला किया गया है। इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ पानी की नई लाइन और सीवर लाइन बिछाई जाएगी। पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा। नगर निगम सेक्टर-16 को मॉडल औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें ढाई करोड़ रुपये की लागत से पानी की नई लाइन और सीवर लाइन बिछाई जा रही है। वहीं 8.5 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र की सभी सड़कों को सीमेंटेड किया जाएगा। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर दोनों तरफ पांच-पांच फीट का फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके अलावा सड़कों पर अतिक्रमण हटाकर 120 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। बिजली पोल पर नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में यहां एलिवेटेड मेट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.