फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद। गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग स्थित बायोटैक कॉलेज के पास तेज रफ्तार एक ऑटो के पलटने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान न्यू जनता कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय राखी के रूप में हुई है। सूरजकुंड थाना की पुलिस ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार राखी एक कंपनी में काम करती थी। उसके भाई रवि कुमार ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि 29 मार्च को राखी सुबह के समय ड्यूटी गई थी। शाम के समय वह एक ऑटो में बैठकर घर लौट रही थी। बायोटैक कॉलेज के पास तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इस दौरान ऑटो में सवार राखी के सिर में काफी चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला दर्जकर फरार ऑटो चालक की तलाश कर रही है। पुलिस जांच में जुटी है। ---
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.