फरीदाबाद, फरवरी 5 -- फरीदाबाद। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बुधवार रात को जाम लग गया। इस जाम में एनआईटी क्षेत्र के विधायक सतीश फागना भी फंस गए। उन्हें अपनी गाड़ी से उतरकर जाम खुलवाने के लिए जाना पड़ा। गाड़ी से उतरकर ट्रैफिक खुलवाने के लिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार को शहर में काफी संख्या में शादियां थीं। इस वजह से सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ी हुई थी। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर भी काफी संख्या में वाहन आ गए थे। इस दौरान यहां ट्रैफिक जाम हो गया। इस जाम में एनआईटी के विधायक सतीश फागना भी फंस गए। काफी देर तक भी जब जाम नहीं खुला तो वे अपनी कार से उतरकर ट्रैफिक खुलवाने के लिए चल दिए। वे वाहन चालकों को समझाते हुए नजर आए। पाली क्रेशर जोन के आस-पास लांब जाम लगा हुआ था। पाली पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि जाम की कोई खास वजह...