गुरुग्राम। हिन्दुस्तान, मार्च 24 -- नए गुरुग्राम में डीएलएफ फेज-एक, दो और तीन में अवैध निर्माण करने पर नगर एवं योजनाकर विभाग (डीटीपीई) ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। डीटीपीई ने रविवार को डीएलएफ को पत्र लिखकर फेज-एक से तीन में 745 मकानों के कब्जा प्रमाण पत्र (ओसी) रद्द करने की सिफारिश की है। इन मकानों के पानी और सीवर कनेक्शन काटने के लिए डीएलएफ प्रबंधन और बिजली निगम को कनेक्शन काटने के लिए पत्र लिखा है। इन मकानों में नियमों को अनदेखा करने के बाद अवैध निर्माण किए गए हैं, जिन्हें नियमित नहीं किया जा सकता। पहले मकान मालिकों को कारण बताओ नोटिस भेजे गए थे। अवैध निर्माण न हटाने पर अब विभाग ने आगामी कार्रवाई के लिए सिफारिश की है। 19 अप्रैल को मांगी गई रिपोर्ट: हाईकोर्ट ने 19 अप्रैल 2025 तक विभाग से ऐक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है,जिससे कार्रवाई करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.