गुरुग्राम, जनवरी 6 -- गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर की 32 मुख्य सड़कों के साथ सर्विस रोड के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत एक सलाहकार कंपनी को जिम्मेदारी सौंप दी है। अगले तीन माह में कंपनी सर्विस रोड निर्माण की डीपीआर तैयार करके जीएमडीए को सौंप देगी। सेक्टर-81 से लेकर 95 और सेक्टर-99 से लेकर 115 तक की मुख्य सड़कों पर सर्विस रोड नहीं है। इस वजह से इन मुख्य सड़कों पर विकसित रिहायशी सोसाइटी और कॉलोनियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। सर्विस रोड न होने के कारण इन सोसाइटी और कॉलोनियों का सीधा जुड़ाव मुख्य सड़क पर होता है। ऐसे में सोसाइटी या कॉलोनी से निकल रहे वाहनों की मुख्य सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के साथ टक्कर होने की संभावनाएं बनी रहती है। लोग लंबे समय से सर्विस रोड के निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके चलते...