गुरुग्राम, जनवरी 20 -- गुरुग्राम पुलिस ने अपराध के खिलाफ जारी अभियान के तहत सेक्टर-44 की कन्हई कॉलोनी के पास सरकारी जमीन पर बनी 100 से अधिक अवैध झुग्गियों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है। आरोप है कि इन झुग्गियों का इस्तेमाल ड्रग्स की तस्करी और अन्य अपराधों के लिए किया जा रहा था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अपराध से बनाई गई अवैध संपत्तियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ड्रग्स का काला कारोबार किए जाने का आरोप गुरुग्राम पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि इन झुग्गियों का उपयोग नशीले पदार्थों (ड्रग्स) को बेचने और अन्य गलत कामों के लिए किया जा रहा था। इन अवैध झुग्गियों में बड़े स्तर पर नशे की तस्करी और सप्लाई की जा रही थी जिसकी वजह से इस इलाके में अपराध काफी बढ़ गया था। पुलिस ने इन ठिकानों...