गुरुग्राम, जनवरी 13 -- दिल्ली से सटे गुरुग्राम और पड़ोसी जिले रेवाड़ी में ठंड ने सोमवार को लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। मिलेनियम सिटी शिमला और मनाली से भी ज्यादा सर्द रही। कड़ाके की ठंड ने तो गुरुग्राम में 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार सुबह यहां न्यूनतम पारा 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, लगभग 90 साल के बाद शहर में तापमान शून्य के करीब पहुंचा है। सोमवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री जबकि और मनाली का 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम से सटे रेवाड़ी जिले में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में यह ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में जमा देने वाली ठंड, 0.6degC आया तापमान; कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट मौसम विशे...