गुरुग्राम, दिसम्बर 17 -- राशन डिपो पर होने वाले फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए नई पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें लगाई जाएंगी। गुरुग्राम जिले में 220 राशन डिपो हैं, जिनसे 1.22 लाख कार्ड धारकों को हर माह राशन वितरित किया जाता है। नए साल में गुरुग्राम के सभी राशन डिपो पर नई पीओएस मशीनें लगाकर राशन बांटा जाएगा। साथ ही सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी फैसला किया गया है। इन मशीनों में फेस रीडिंग, ई-तौल की सुविधा के नए फीचर जोड़े गए हैं। इससे साढ़े चार लाख एएवाई और बीपीएल कार्ड धारकों को निर्धारित राशन मिलेगा। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग के अनुसार राशन डिपो पर चलने वाली 2जी मशीनों का किराया महीने का 1250 रुपये था, जो अब प्रति मशीन के हिसाब से सरकार ने तय किया है। अब प्रति कार्ड धारक पर 3.25 रुपये किराया सरकार देगी। नई 5जी मशीनें फि...