गुरुग्राम, फरवरी 22 -- गुरुग्राम में 19 वर्षीय छात्रा को उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर परे बेरहमी से पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट को भी सैनिटाइजर छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुग्राम पुलिस ने रविवार को पीड़िता की हेल्थ को लेकर अपडेट भी जारी किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की हालात अब स्थिर है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके लिव-इन पार्टनर ने लगातार मारपीट के बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर छिड़कर आग लगाई जिसके बाद उसकी हालात गंभीर हो गई। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वह पुलिस कस्टडी में है। आरोपी का नाम शिवम है और वह दिल्ली के नरेला इलाके का रहना वाला है। पुलिस ने आरोपी पर रेप समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी क...