गुरुग्राम, फरवरी 15 -- गुरुग्राम के मोकलवास गांव से 11 फरवरी की रात रहस्यमयी ढंग से लापता हुई 11वीं की छात्रा नेहा का शव शनिवार को गांव के ही श्मशान घाट के पास स्थित एक जोहड़ (तालाब) में मिला। नेहा ने घर से जाने से पहले अपनी डायरी में एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिससे उसकी लोकेशन का सुराग मिला। पुलिस की जांच में छात्रा के कमरे से एक डायरी मिली, जिसने इस गुत्थी को सुलझा दिया। नेहा ने डायरी में लिखा था मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना। मैं दादा जी के पास जा रही हूं। मुझे तलाश मत करना और अगर करना ही है तो श्मशान वाले जोहड़ में तलाश कर लेना। इन शब्दों को पढ़ते ही पुलिस और परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। गोताखोरों और मोटरों की मदद से जब जोहड़ का पानी कम किया गया, तो नेहा का शव कीचड़ में फंसा हुआ पुलिस को मिला। यह भी पढ़ें- खुले में कूड़ा डाला तो मका...