गुड़गांव, फरवरी 6 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। द्वारका स्थित अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर यशोभूमि में चल रहे ऑटोमोबाइल पार्टस निर्माण की प्रदर्शनी लगी है। इसमें गुरुग्राम के उद्योगों में बने ऑटो पार्टस को कई देशों को आकर्षित किया है। इस प्रदर्शनी में गुरुग्राम से दस से अधिक उद्योगों की ओर से अपने पार्टस के स्टॉल लगाए गए है। यहां कंपनियां अपनी अत्याधुनिक तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे न केवल उनके ग्राहक आधार में विस्तार होगा, बल्कि वैश्विक व्यापार के नए अवसर भी सृजित होंगे। ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में देश-विदेश की सैकड़ों छोटी-बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने शिरकत की है। यह आयोजन न केवल ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स का प्रदर्शन स्थल है, बल्कि नेटवर्किंग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच ब...