नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम के डीएलएफ कैमेलियास में ऐसी संपत्ति बेचने के नाम पर 12 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अस्तित्व में ही नहीं है। पुलिस के अनुसार, इन गिरफ्तारियों से एक संगठित प्रॉपर्टी धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है जो पीड़ितों को ठगने के लिए फर्जी बैंक नीलामी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहा था। एक बयान में पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा ने भारतीय न्याय संहिता की धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश समेत कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। यह भी पढ़े: फरीदाबाद में स्टंटबाजी, कार के दरवाजे पर लटके लड़के-लड़कियां; चालान कटा और 29 हजार जुर्माना भी200 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी पुलिस अपराध शाखा उपायुक्त आदित्य गौतम ने बयान में कहा, यह सिंडिकेट एक ...