गुरुग्राम, जनवरी 7 -- हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने गो-तस्करी और अवैध हथियार रखने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को करीब 1 Km तक पीछा करना पड़ा। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को डराने के लिए हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बोलेरो गाड़ी, देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जमील, लुकमान और आजाद उर्फ काला के रूप में हुई है। यह कार्रवाई सीआईए फिरोजपुर झिरका टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की।सूचना मिलते ही की गई नाकाबंदी नूंह पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग मंडीखेड़ा से फिरोजपुर झिरका की ओर बोलेरो गाड़ी में गो-तस्करी के इरादे से जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना मिलते ही सीआईए टीम ने दिल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.