गुरुग्राम, फरवरी 7 -- गुरुग्राम पुलिस ने करीब 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक ही बिल्डिंग का फ्लोर कथित तौर पर 25 से ज्यादा लोगों को बेचकर ठगी की। शिकायत के अनुसार, उन्होंने 2.5 करोड़ रुपये में एक यूनिट खरीदी थी लेकिन आरोपी ने उसकी रजिस्ट्री करने के बजाय उसे कई अन्य लोगों के नाम कर दिया। यही नहीं आरोपी ने प्रॉपर्टी बेचकर उसे अपनी दूसरी कंपनी के नाम लीज पर भी ले लिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ध्रुव दत्त शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 32वें माइलस्टोन का डायरेक्टर है। आरोपी को शहर की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जांच में पता चला है कि आरोपी ने कई लोगों से लगभग 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने बताया कि जनवरी में ट्राम वेंचर्...