गुरुग्राम। हिन्दुस्तान, मई 13 -- गुरुग्राम के उमंग भारद्वाज चौक रोड को छह लेन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस मुख्य सड़क पर बरसाती नाले की खुदाई का काम शुरू करवा दिया है। पानी, सीवर और बिजली लाइन की शिफ्टिंग का काम जल्द शुरू किया जाएगा। करीब 3 किमी लंबी यह सड़क फिलहाल काफी बदतर हालत में है। सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे होने के कारण सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम की समस्या बन जाती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे के इन 6 स्थानों पर होते हैं सबसे अधिक हादसे पिछले साल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आदेश जारी किए थे कि इस सड़क के निर्माण की योजना को राष्ट्रीय राजमार्ग 352डब्ल्यू की योजना में शामिल करके इसका निर्माण किया जाए। शनिवार से इस मुख्य सड़क पर बरसाती नाले की खुदाई का काम शुरू हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.