गौरव चौधरी, फरवरी 19 -- साइबर सिटी गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे एक बड़े इंश्योरेंस स्कैम का पुलिस और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पर्दाफाश किया है। न्यू पालम विहार स्थित गैलेक्सी वन हॉस्पिटल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीमा कंपनियों को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।बिना भर्ती हुए बन रही थीं फर्जी फाइलें जांच में सामने आया कि यह अस्पताल किसी फिल्म की पटकथा की तरह फर्जीवाड़ा कर रहा था। अस्पताल में बिना किसी मरीज के असल में भर्ती हुए, उनका नकली आईपीडी एडमिशन दिखाया जाता था। इसके बाद जालसाज मिलकर नकली मेडिकल रिकॉर्ड, लैब रिपोर्ट और फार्मेसी बिल तैयार करते थे। इन कागजों के आधार पर बीमा कंपनियों से क्लेम लिया जा...