दीपक आहूजा, फरवरी 4 -- गुरुग्राम में अवैध रूप से पनप रही कॉलोनियों के खिलाफ TNCP (नगर एवं ग्राम नियोजन) विभाग ने बुधवार को अभियान छेड़ा और कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के करीब पातली गांव में अवैध रूप से पनप रही तीन कॉलोनियों में बुलडोजर कार्रवाई की। DTPE अमित मधोलिया के नेतृत्व में यह तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई। इस दौरान सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था। जिसके चलते कार्रवाई के दौरान विभाग को किसी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। करीब साढ़े तीन एकड़ में बनी इन कॉलोनियों को पातली गांव में एक्सप्रेसवे के आसपास काटा जा रहा था। इस दौरान पहली कॉलोनी में 14 मकानों के निर्माण के लिए चारदीवारी की गई थी, जबकि दो मकानों का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसके बाद विभाग ने बुलडोजर की मदद से इन्हें मलबे में तब्दील कर दिया। विभाग ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.