गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी में धड़ल्ले से चल रहे अवैध आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) प्लांटों के खिलाफ अब नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। निगम के मुख्य अभियंता ने इन सभी आरओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी संबधित कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि शहर में चल रहे अवैध आरओ प्लांट को लेकर आपके अपने 'हिंदुस्तान' अखबार ने 9 जून को मिलेनियम सिटी में 100 से अधिक अवैध आरओ प्लांट चल रहे शीर्षक के साथ इस बड़े खुलासे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर पर संज्ञान लेते हुए, निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने सभी कार्यकारी अभियंताओं को इन अवैध आरओ प्लांटों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर में अवैध आरओ प्लांटों का जाल गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.