गुड़गांव, नवम्बर 26 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंताजनक स्थिति पर पहुंच गया है। बुधवार को गुरुग्राम की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही, जबकि औद्योगिक केंद्र मानेसर की हवा बेहद खराब हो गई। इसी बीच, न्यूनतम तापमान गिरने से जिले में ठंड बढ़ गई है, जिसने आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों को भी प्रभावित किया है। बुधवार को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 272 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी के उच्च स्तर पर है और बहुत खराब श्रेणी के करीब पहुंच रहा है। हालांकि, मानेसर में हवा की गुणवत्ता और भी अधिक जहरीली पाई गई, जहां एक्यूआई 331 रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार बदलते मौसम, बढ़ती ठंड और हवा की कम रफ्तार के कारण वातावरण में प्रदूषक कण जम रहे हैं, जिससे सुबह के समय ...