फरीदाबाद, फरवरी 16 -- गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर अब वाहनों के बेरोक-टोक फर्राटा भरने की उम्मीद जग गई है क्योंकि टोल कंपनी के साथ किया गया 17 साल का कॉन्ट्रैक्ट इस साल 31 मई को खत्म हो सकता है। बता दें कि रोजाना करीब एक लाख वाहन इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इन वाहनों को अक्सर भारी जाम और प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता इस टोल को पूरी तरह हटाने की मांग कर रहे हैं।जाम मुक्त सफर का मिलेगा मौका ऐसे में जब टोल कंपनी के साथ हुआ 17 वर्ष पुराना करार 31 मई 2026 को समाप्त होने जा रहा है। देखने वाली बात होगी कि क्या यह टोल हटाया जाता है। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बने इस टोल प्लाजा हटाए जाने को लेकर अटकलें तेज हैं। शहर के लोगों को भी उम्मीद है कि अगले साढ़े तीन माह में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर टोल प्लाजा हटने से जाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.