गुरुग्राम, फरवरी 23 -- कृष्ण कुमार, गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के मैदान में पुरुषों के साथ महिलाएं भी पूरे दमखम के साथ उतरी हैं। इस बार नगर 36 वार्ड से 70 महिलाएं पार्षद पद के लिए किस्मत आजमा रही हैं। सीवर जाम, पानी की किल्लत, जर्जर सड़क जैसे स्थानीय मुद्दों को लेकर वे मतदाताओं के बीच पहुंच रही हैं। हालांकि, 12 मार्च को मतगणना के बाद इनमें से कितनी महिलाओं की किस्मत खुलती है यह आने वाला समय बताएगा।36 वार्ड निर्धारित किए गए नगर निगम गुरुग्राम में नई वार्डबंदी के अनुसार 36 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इस बार 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसमें वार्ड नंबर 34 अनुसूचित जाति की महिला और वार्ड नंबर 26 को पिछड़ा वर्ग (बीसी-ए) महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड नंबर 2, 12, 15, 18, 20, 21, 24, 29, 30, और 33 को सामान्य महिलाओं के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.