गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी की स्वच्छता व्यवस्था को हाईटेक और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम द्वारा गुरुवार को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हीपा) में एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में नगर निगम के सहायक सेनेटरी निरीक्षकों (एएसआई) को स्वच्छ सर्वेक्षण की चुनौतियों और डिजिटल टूल्स के उपयोग के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर राज रानी मल्होत्रा ने दीप प्रज्वलित कर सत्र की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ शहर का सपना तभी साकार हो सकता है जब अधिकारी और नागरिक एक टीम की तरह काम करें। वहीं, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अपने संबोधन में एएसआई को फील्ड का सबसे महत्वपूर्ण सिपाही बताया और कहा कि बेहतर निर्णय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.