गुरुग्राम, फरवरी 4 -- गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़की दौला टोल प्लाजा को पचगांव में शिफ्ट करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के यू-टर्न फ्लाईओवर के निर्माण के प्रस्ताव को ग्रामीणों ने मानने से इनकार कर दिया। वह पचगांव में सिर्फ एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की मांग पर अड़े हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल जुलाई माह में खेड़की दौला टोल प्लाजा के पचगांव में शिफ्ट करने के एनएचएआई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। एनएचएआई ने इसके शिफ्ट को लेकर करीब 18 करोड़ का एस्टीमेट बनाया था। टोल प्लाजा शिफ्ट करने को लेकर काम शुरू हो गया था। पचगांव गांव के अलावा कुकडौला, फाजिलवास, ग्वालियर, चांदला डूंगरवास, फकरपुर, मोकलवास, खरखड़ी, ततारपुर, जमालपुर, घोषगढ़, चित्रसेन ढाणी, शंकरवाली ढाणी, कृम्वास ढाणी, कासन, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.