गुरुग्राम, फरवरी 6 -- जीएमडीए की तरफ से गढ़ी रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बनाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर एक सलाहकार कंपनी को नियुक्त कर दिया है। अगले दो महीने के अंदर सलाहकार कंपनी की तरफ से फ्लाईओवर निर्माण की डीपीआर तैयार कर ली जाएगी।हजारों लोगों को मिलेगी राहत इस रेलवे लाइन के एक तरफ सेक्टर-37सी और डी, सेक्टर-नौबी के अलावा गांव बसई और गांव गढ़ी हैं। इसमें करीब 10 हजार परिवार रहते हैं। करीब आधा किमी की सड़क बदहाल अवस्था में है। रेलवे लाइन होने के चलते वाहन चालकों को फाटक पर रुकना पड़ता है। इस समस्या के समाधान को लेकर जीएमडीए की तरफ से इस रेलवे फाटक के ऊपर फ्लाईओवर निर्माण की योजना तैयार की है। इसके साथ-साथ जमीन अधिग्रहण से जुड़ी जानकारी भूमि अधिग्रहण विभाग और एचएसवीपी से मांगी गई है। सलाहकार कंपनी की तरफ से सर्वे करके बताया जाएगा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.