गुरुग्राम, सितम्बर 2 -- सोमवार को मौसम की पलटी ने सबसे ज्यादा आफत गुरुग्राम वालों की कर दी है। दूर तक जाम का झाम है तो हर ओर सड़कें जलमग्न भी हैं। कल शाम से सोशल मीडिया पर तैर रहीं गुरुग्राम की बदहाली की तस्वीरें, वीडियोज सबकुछ बयां कर रहे हैं। इस बदइंतजामी पर लोगों का गुस्सा भी खूब फूट रहा है। अब गुरुग्राम वालों को मशहूर बिजनेसमैन और लेखक सुहेल सेठ का भी साथ मिला है। उन्होंने इसके लिए बीजेपी से सीधे पूछा कि क्या इसके लिए भी नेहरू जिम्मेदार होंगे। प्लीज आप उन्हें दोष नहीं दे सकते। सुहेल सेठ ने एक्स हैंडल पर लिखा कि गंभीरता से कहें तो गुरुग्राम पूरी तरह से खत्म हो चुका है। आप कल्पना भी नहीं कर सकते। इस शहर को बर्बाद करने वाले पहले शख्स मनोहर लाल खट्टर थे और अब नायब सैनी इस स्थिति को संभाल नहीं पा रहे हैं। भाजपा को कुछ गंभीर आत्मनिरीक्षण कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.