गुड़गांव, फरवरी 20 -- सरकारी स्कूलों के 4 छात्राएं और 17 छात्रों ने 80 पर्सेंटाइल से ऊपर अंक हासिल किए प्रदेश के टॉप जिलों में तीसरे स्थान पर बनाई जगह बीते दिनों जारी हुए जेईई मेन्स के परिणाम की शिक्षा निदेशालय द्वारा अब संकलित रिपोर्ट की गई जारी प्रदेश के 314 में से 227 छात्रों ने 80 पर्सेंटाइल से अधिक अंक किए हासिल गुरुग्राम, संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों के 21 छात्रों ने हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम में 80 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किया है। जिससे उन्होंने साबित कर दिया कि प्रतिबद्ध मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। बीते दिनों घोषित हुए आईआईटी जेईई मेन्स 2026 (सेशन-1) के परिणामों ने इस सफलता पर मुहर लगा दी है। रिजल्ट के बाद शिक्षा निदेशालय द्वारा संकलित और जारी की गई राज्यस्तरीय रिपोर्ट के अनुसार, कुल 314 छात्रो...