गुरुग्राम, फरवरी 12 -- गुरुग्राम के सेक्टर-29 में स्थित एक होटल में कैबिन-क्रू महिला से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की उम्र 28 वर्ष है और आरोपी उसका सहकर्मी ही है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता एक घरेलू एयरलाइन में बतौर कैबिन क्रू सुपरवाइज के पद पर काम करती हैं। महिला ने रविवार को सेक्टर-29 स्थित डीएलएफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 76 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला की शिकायत के मुताबिक, ये घटना शनिवार रात 11 बजे से 11:45 बजे के बीच की है। एक अधिकारी के अनुसार, महिला ने बताया कि वह अपने सहकर्मी के साथ दिल्ली से देहरादून जा रही थीं, तभी आरोपी ने गाड़ी को लगभग 250 किलोमीटर गलत दिशा में ड्राइव किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.