गुरुग्राम, फरवरी 4 -- गुरुग्राम के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले तीन प्रमुख मार्गों का कायाकल्प होने जा रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इसके लिए लगभग 50 करोड़ रुपये का फंड भी जारी कर दिया है। नए प्रोजेक्ट के तहत एमजी रोड (आईएफएफसीओ चौक से गोल्फ कोर्स रोड की शुरुआत तक), हैमिल्टन कोर्ट रोड और व्यापार केंद्र रोड 31 मार्च 2026 तक 'आदर्श सड़कों' में तब्दील होंगी। वर्तमान में हैमिल्टन और व्यापार केंद्र सड़कें वन-वे जिन्हें टू-वे किया जाएगा। यह निर्णय जनवरी में जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद लिया गया है। नई सड़कें इस तरह से बनाई जाएंगी जिसमें अनुशासित यातायात, पैदल चलने वालों की सुरक्षा और मौजूदा बुनियादी ढांचे को पहले से ज्यादा बेहतर किया जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.