बरेली, जनवरी 5 -- नवाबगंज। गुरु गुरुगोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर कस्बे में नगर कीर्तन निकाला गया। जिसका लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत कर किया और गुरु के दरबार में माथा टेक आर्शीवाद लिया। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। कस्बे के बाईपास मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हर गोबिंद साहिब की प्रबंध कमेटी ओर से रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें गुरु की पालकी के आगे महिलाएं सड़क पर झाड़ू लगा रही थीं। वहीं कुछ महिलाएं सवारी साहिब पर पुष्पवर्षा कर रही थीं। नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखा लोगों को आर्श्यचकित कर दिया। लोगों को में चने और हलुआ का प्रसाद वितरण किया गया। शाम को गुरुद्वारे में लंगर बरता गया। इसमें गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह, सचिव रघुवीर सिंह, कैशियर करनैल सिंह, सरबजीत सिंह मिन्टू, अमरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.