कटिहार, फरवरी 4 -- मनिहारी, निस नगर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण मे मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड के दसवीं वर्ग के छात्र छात्राओ को विदाई दी गई । इस अवसर पर वर्ग पंचम से वर्ग नवम तक के छात्र छात्राओ ने दसवीं कक्षा के सभी छात्र छात्राओ को शुभकामना ग्रीटिंग कार्ड, बुके, पुष्प गुच्छ, उपहार देकर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने की शुभकामनाएं देकर विदा किया। प्राचार्य मंजू सिंह, शिक्षक प्रिंस राज, विक्रमादित्य सिंह,लाल बहादुर यादव, आशीष कुमार यादव, ई. राजेश पोद्दार एवं अरुणा कुमारी सहित अनेको छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अच्छा रैंक लाने एवं उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...