हरिद्वार, सितम्बर 16 -- हरिद्वार, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर उनकी दीर्घायु की कामना की। गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बाल ब्रह्मचारियो, विद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता, शिक्षकों, कर्मचारियों ने हवन यज्ञ और पौधरोपण किया गया। डॉ. योगेश शास्त्री द्वारा हवन कर्म कराया गया। गुरुकुल विद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता ने मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, नगर विधायक मदन कौशिक, दर्जाधारी डॉ जयपाल चौहान, दर्जाधारी सैनी को पटका पहनकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून बनाकर साहसिक कार्य किये गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.