हापुड़, दिसम्बर 1 -- गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर में गीता जयंती के पावन अवसर पर गीता कांक्लेव कार्यक्रम का दिव्य एवं भव्य आयोजन हुआ। प्रातःकाल वेद-मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं गीता के विभिन्न अध्यायों का सामूहिक पारायण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गीता ओलंपियाड प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके पश्चात डॉ. शिव कुमार ने गीता में प्रबंधन विषय पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि गीता जीवन-प्रबंधन, नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने वाला सर्वोत्तम मार्गदर्शक ग्रंथ है। कार्यक्रम में संस्कृत भारती के प्रचार प्रमुख आचार्य कुशल देव ने गीता की विशेषता बताते हुए कहा कि गीता युवाओं को कर्तव्य, धैर्य और सफलता का मार्ग दिखाती है। प्रदीप ने गीता ओलंपियाड प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कर ...