हरिद्वार, मार्च 29 -- गुरुकुल कांगड़ी समविवि में बी फार्मा कर रहे एक युवक पर शनिवार को ज्वालापुर में कार सवार संदिग्धों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीटने के बाद हवाई फायरिंग कर सनसनी फैला दी गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाते हुए कार सवार हमलावरों की तलाश में चेकिंग की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। घायल छात्र का उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, उज्जवल मलिक निवासी ग्राम डूंगर, कैराना, शामली यहां रहकर गुरुकुल कांगड़ी समविवि में पढ़ाई कर रहा है। उज्जवल बी फार्म तृतीय वर्ष का छात्र है। उसने ब्रह्मपुरी रानीपुर में किराये पर कमरा लिया हुआ है। शनिवार की दोपहर उज्जवल अपने दोस्त से मिलने ज्वालापुर स्थित जूर्स कंट्री आया था। उसी दौरान सराय रोड पर मंडी के सामने एक कार आकर रुकी और उज्जवल को घेर लाठी-डंडों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.