चतरा, दिसम्बर 3 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे सीनियर लीग मैच में बुधवार को गुरुकुल एकेडमी बनाम साई वांटेन के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साईं वांटेन ने 203 रन बनाया। जिसमें सर्वाधिक रन पीयूष ने 42 गेंदों में 41 रन का योगदान दिया। गुरुकुल एकेडमी की ओर से पंकज,विक्रांत व रोशन ने 2-2 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी गुरुकुल एकेडमी 17.5 ओवर में 204 रन बना कर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। गुरुकुल की ओर से विक्रांत ने सर्वाधिक 69 रन बनाया व अरबाज ने 42 रन का योगदान दिया। साई वांटेन की ओर से सर्वाधिक विकेट उज्वल ने 3 विकेट लिया। इस तरह से गुरुकुल एकेडमी ने साईं वांटेन को 4 विकेट से हरा दिया।मैच में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर गुरुकुल ए...