लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- पलियाकलां। नगर के गुरुकुल एकेडमी के मेधावी छात्रों विनायक बंसल, अनिकेत कैथवार व तेजस सिंह ने जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है। भौतिक,रसायन व गणित जैसे विषयों में विनायक ने 99.79, अनिकेत ने 93.108 तथा तेजस ने 85.545 परसैंट प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुजनों व विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। छात्रों ने कहा कि वे इस सफलता के लिए अपने माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद, गुरुजनों तथा स्वयं के द्वारा किए गए परिश्रम को श्रेय देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.